सलमान खान ने फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Feb 2023 06:41 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी कर ली है. अभिनेता ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ” किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी..” फरहाद सामजी के निर्देशन और ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले बनी यह फिल्म 21 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी नजर आएंगे. सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘पठान’ में अतिथि भूमिका में नजर आए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu