सलमान खान की ‘टाइगर-3’ ने कमाए 376 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 06:57 PM
सलमान खान की ‘टाइगर-3’ ने कमाए 376 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

मुंबई. सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ ने आठ दिनों दुनिया भर में 376 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित और मनीष शर्मा के निर्देशन वाली ‘टाइगर-3’ में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं. यह फिल्म दीपावली के मौके पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी.

फिल्म निर्माण कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “फिल्म ‘टाइगर 3’ ने दुनिया भर में आठ दिनों में 376 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने भारत में 280 करोड़ रुपये तथा विदेशों में 96 करोड़ रुपये की कमाई की है. ” फिल्म ‘टाइगर 3’ वर्ष 2017 में आई ‘टाइगर जिंदा है’ की अगली कड़ी है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान एक जासूस के किरदार में हैं जो अपने परिवार और देश को बचाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu