संभल की अदालत ने राहुल गांधी को उनकी टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 07 May 2025 03:03 PM
संभल की अदालत ने राहुल गांधी को उनकी टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया
ऑडियो सुनें

संभल: संभल की एक अदालत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बुधवार को नोटिस जारी कर उनसे ‘‘इंडियन स्टेट से लड़ाई’’ वाले उनके बयान को लेकर 16 जून तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे-द्वितीय) आरती फौजदार ने ंिहदू शक्ति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा दायर शिकायत पर यह नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी ने इसी साल 15 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश की हर संस्था पर कब्जा जमा लिया है और कहा, ‘‘हमारी लड़ाई अब भाजपा, आरएसएस से ही नहीं, बल्कि ‘इंडियन स्टेट’ (भारतीय राज व्यवस्था) से भी है।’’

गुप्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पिछली 15 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लड़ाई केवल आरएसएस और भाजपा से नहीं बल्कि भारत राज्य से भी है।’’ ंिहदू शक्ति दल प्रमुख ने कहा कि यह टिप्पणी देश के नागरिकों और लोकतंत्र के प्रति अनादर को दर्शाती है।

अदालत ने पहले गांधी को चार अप्रैल को पेश होने के लिए कहा था और बाद में जवाब दाखिल करने के लिए तारीख बढ़ाकर सात मई कर दी थी। हालांकि, बुधवार को उनके वकील के अदालत में उपस्थित न होने पर एक सहयोगी कनिष्ठ वकील ने नई तारीख मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 16 जून तय की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital