रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से वैश्विक आर्थिक संकट उपजा : पुतिन

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि उनके देश के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंध वैश्विक आर्थिक संकट को हवा दे रहे हैं. आर्थिक मुद्दों पर बृहस्पतिवार की बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि पश्चिमी राष्ट्र प्रतिबंधों को लागू करने के लिये ‘‘बड़ी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं और रूसोफोबिया (रूस से डर) से प्रेरित थे’’ जिसने ‘‘उनकी अपनी अर्थव्यवस्था और उनके नागरिकों की भलाई को नुकसान पहुंचाया.’’

पुतिन ने आरोप लगाया कि ‘‘प्रतिबंध वैश्विक संकट को भड़का रहे हैं’’ और इसके ‘‘यूरोपीय संघ और दुनिया के कुछ सबसे गरीब देशों के लिए गंभीर परिणाम होंगे जो पहले से ही भूख के खतरे का सामना कर रहे हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पश्चिमी अभिजात्य वर्ग अपने वैश्विक प्रभुत्व को कायम रखने के लिए बाकी दुनिया का त्याग करने के लिए तैयार हैं.’’ रूसी नेता ने जोर देकर कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था ने पश्चिमी प्रतिबंधों का सफलतापूर्वक सामना किया है और रूसी कंपनियां पश्चिमी उद्यमों के लौटने से खाली हुए स्थान को भर देंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button