प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उद्धव को स्पीड पोस्ट से निमंत्रण भेजने पर संजय राऊत हुए नाराज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jan 2024 07:07 PM
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उद्धव को स्पीड पोस्ट से निमंत्रण भेजने पर संजय राऊत हुए नाराज
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सोमवार को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए स्पीड पोस्ट से निमंत्रण भेजा गया है. शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने ठाकरे परिवार के साथ किये गये इस व्यवहार को लेकर सरकार पर निशाना साधा. महाराष्ट्र के मंत्री और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना के नेता उदय सामंत ने कहा कि निमंत्रण जल्द से जल्द पहुंचे– यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड पोस्ट किया जाता है और इसलिए ऐसा किया गया.

राउत ने स्पीड पोस्ट से निमंत्रण भेजने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ”आप भगवान राम की पूजा करते हैं और रावण की तरह शासन करते हैं. भगवान राम आपको श्राप देंगे. सभी फिल्मी सितारों को निमंत्रण दिया गया लेकिन जो परिवार आंदोलन से निकटता से जुड़ा हुआ है उससे इस तरह का व्यवहार किया गया.” उद्धव ठाकरे सोमवार से नासिक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu