सान्या मल्होत्रा ने सुहानी भटनागर के निधन पर शोक व्यक्त किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Feb 2024 06:40 PM
सान्या मल्होत्रा ने सुहानी भटनागर के निधन पर शोक व्यक्त किया
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने रविवार को आमिर खान अभिनीत और कुश्ती पर बनी फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगट के बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर के निधन पर शोक व्यक्त किया. भटनागर के परिवार के अनुसार 19 वर्षीय अभिनेता डर्मेटोमायोसिटिस से पीड़ित थीं, जो एक दुर्लभ बीमारी है जिसमें त्वचा पर लाल चकत्ते और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है.

उन्हें सात फरवरी को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया गया था. 16 फरवरी को बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई. नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में युवा बबीता फोगट की भूमिका निभाने वाली मल्होत्रा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट में भटनागर को याद किया.

उन्होंने लिखा, ”मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह सच है. हमारी सुहानी जैसा कोई नहीं था. वह बहुत खास, इतनी प्रतिभाशाली और इतनी छोटी थी कि हमें इतनी जल्दी छोड़कर चली गई. आपकी आत्मा को शांति मिले छोटू. पूजा, पुनीत और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu