सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Mar 2024 09:42 PM
सात्विक-चिराग की जोड़ी फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

पेरिस. भारत की स्टार जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया के मान वेइ चोंग और केइ वू ती को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई . चाइना ओपन 2023, मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 में उपविजेता रही सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी को 21 . 13, 21 . 12 से हराया .
यह मुकाबला सिर्फ 32 मिनट तक चला . अब उनका सामना थाईलैंड के जोमकोह सुपाक और केडरेन के से होगा .

महिला क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधू की टक्कर चीन की चेन यू फेइ से होगी . घुटने की चोट से उबरकर वापसी कर रही सिंधू ने दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी झांग को पहले मैच में हराया था . महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई . उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की युकी फुकुशिमा और सायाका हिरोता को 21 . 18, 21 . 13 से हराया . अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त किंग चेन चेन और यि फान जिया की चीनी जोड़ी से होगा .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu