हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी ओपन स्कूल परीक्षा की समय-सारणी निर्धारित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Jan 2023 07:50 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मार्च-अप्रैल परीक्षा सत्र 2023 की समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है. हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 28 मार्च से 2 मई तक और हाईस्कूल की परीक्षा 1 अप्रैल से 2 जून तक आयोजित होगी.

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने बताया कि छात्र-छात्राएं परीक्षा से संबंधित समय-सारणी की जानकारी समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में संपर्क कर प्राप्त कर सकते है. कार्यालय की वेबसाईट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारणी उपलब्ध है जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है. परीक्षा का समय प्रातः 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu