छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी: 11 बजे तक 19.65 प्रतिशत वोटिंग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 12:12 PM
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी: 11 बजे तक 19.65 प्रतिशत वोटिंग…
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बता दें कि सुबह से ही पोलिंग सेंटरों में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे दिख रहे हैं।

इस बीच प्रत्याशी भी अपना मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं, इसी कड़ी में बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने भी मतदान किया है। कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के परसदा प्राथमिक शाला में मतदान किया है।

इधर बिलाईगढ़ विधानसभा कि कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरें और उनके पति ने भी अपने गृह ग्राम कोसमकुंडा में अपना मत डाला है। वहीं रामपुर से भाजपा प्रत्यशी ननकी राम कंवर ने भी अपना मत डाला है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav