मॉक ड्रिल से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 05:37 PM
मॉक ड्रिल से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को होने वाली मॉक ड्रिल से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दिन-रात गश्त बढ़ा दी है तथा पर्यटन एवं बाजार स्थलों पर खासतौर पर ध्यान दिया जा रहा है। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, जनपथ, यशवंत पैलेस, गोल मार्केट और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करने के लिए विशेष गश्ती इकाइयों को तैनात किया गया है।

पुलिस की एक टीम मंगलवार सुबह से कनॉट प्लेस की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने कहा, ‘‘सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए एवं नागरिकों की सुरक्षा तथा सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्वी जिला पुलिस ने प्रमुख प्रवेश और निकास ंिबदुओं पर वाहनों की जांच तेज कर दी है। इस सक्रिय उपाय का उद्देश्य संभावित आतंकवाद के खतरे को रोकना है। हम इस दौरान सभी निवासियों एवं यात्रियों से सहयोग का अनुरोध करते हैं।’’

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीम विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस पहल का उद्देश्य सामुदायिक चौकसी को मजबूत करना, कड़ी निगरानी रखना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।’’

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी डीसीपी को तैयारियों के लिए विस्तृत योजना बनाने को कहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) ने राष्ट्रीय राजधानी में गश्त को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘हमने दिल्ली में दिन-रात गश्त बढ़ा दी है। हमने हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश से लगती दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ पुलिसर्किमयों को भी तैनात किया है। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही बढ़ा दी गई है। डीसीपी अपने जिलों में व्यवस्था की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। वे सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) और थाना प्रभारियों (एसएचओ) के साथ बैठकें कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि 24 घंटे सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए, विशेषकर शाम और रात के समय पैदल गश्त बढ़ा दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष चौकियां स्थापित कर और मोटरसाइकिल गश्त बढ़ाकर सुरक्षा कड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि साथ ही बीट अधिकारी क्षेत्र में दुकानदारों, राहगीरों और निवासियों की ंिचताओं पर ध्यान देंगे औक उन्हें जागरूक करेंगे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस टीम के साथ बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और श्वान दस्ते को भी तैनात किया जाएगा, जो पालिका बाजार, जनपथ, खान मार्केट और सरकारी भवनों के पास अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार कड़ी जांच करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवाद-रोधी कठोर कदम उठाए गए हैं, वाहनों की जांच की जा रही है तथा प्रमुख प्रवेश नियंत्रण ंिबदुओं पर अनेक जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध लोगों का पता लगाने के लिए वाहनों की व्यापक रूप से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिसर्किमयों को किराये के और अपंजीकृत वाहनों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital