सलमान खान के आवास की सुरक्षा बढ़ी, बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 07:47 PM
सलमान खान के आवास की सुरक्षा बढ़ी, बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ाते हुए इसकी बालकनी में ‘बुलेटप्रूफ ग्लास’ लगाया गया है और सड़क पर नजर रखने के लिए उच्च प्रौद्योगिकी वाली सीसीटीवी कैमरा प्रणाली भी लगाई गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि बुलेटप्रूफ ग्लास लगाये जाने से अभिनेता की उस वक्त सुरक्षा सुनिश्चित होगी, जब वह अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में आएंगे. एक निजी ठेकेदार द्वारा यह सुरक्षा उन्नयन किया जा रहा है. खान ने उन्हें यह काम सौंपा था. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित रूप से संबंध रखने वाले मोटरसाइकिल सवार दो लोगों द्वारा अप्रैल 2024 में इमारत के बाहर गोलीबारी करने के कुछ महीनों बाद यह सुरक्षा उपाय किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाने के लिए इमारत के सामने एक हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और इसके चारों ओर कंटीली तार की बाड़ भी लगाई जा रही है. अभिनेता को पूर्व में बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिली हैं.
नवी मुंबई पुलिस ने जून 2024 में दावा किया था कि उन्हें अभिनेता की हत्या की साजिश का उस वक्त पता चला था, जब वह मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस पर गए थे. खान को पहले से ही 24 घंटे पुलिस सुरक्षा मिली हुई है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu