भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के एक प्रमुख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि आडवाणी की हालत स्थिर है. अस्पताल के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया.

अपोलो अस्पताल ने बाद में जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा, ”भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती कराया गया है.” बयान में कहा गया कि उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी जुलाई के पहले हफ्ते में भी, आडवाणी को इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था और दो दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी दे दी गई थी. उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था. इससे पहले, आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्वज्ञिान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button