सेंथिलकुमार जर्मन ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट से बाहर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Apr 2024 11:57 AM
सेंथिलकुमार जर्मन ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट से बाहर…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत के राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन वेलावन सेंथिलकुमार को हैम्बर्ग में जर्मन ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के इयान योव एनजी से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। विश्व में 59वें नंबर के खिलाड़ी और 2023 के एशियाई रजत पदक विजेता सेंथिलकुमार इस 50000 डालर इनामी पीएसए विश्व टूर प्रतियोगिता में शुक्रवार को चौथी वरीयता प्राप्त मलेशियाई खिलाड़ी से 7-11 6-11 4-11 से हार कर बाहर हो गए।

योव एनजी ने पीएसए वेबसाइट से कहा,‘‘यह हमेशा की तरह हमारे बीच करीबी मुकाबला रहा। वह हमेशा कुछ उलटफेर करने के बाद मेरा सामना करता है।’’ इन दोनों खिलाड़ियों ने पीएसए की प्रतियोगिताओं में अभी तक तीन बार एक दूसरे का सामना किया है। इन तीनों अवसर पर विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी योव एनजी जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav