शाहरुख ने फोन पर गुनगुनाया ‘डार्लिंग्स’ का गाना ‘लाइलाज’ : विशाल भारद्वाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Aug 2022 07:47 PM
शाहरुख ने फोन पर गुनगुनाया ‘डार्लिंग्स’ का गाना ‘लाइलाज’ : विशाल भारद्वाज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. संगीतकार विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि ‘डार्लिंग्स’ के सह-निर्माता और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान फिल्म के ‘लाइलाज’ गाने से इस कदर प्रभावित हुए थे कि उन्होंने फोन पर उन्हें यह गीत गाकर सुनाया था. शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर नेटफ्लिक्स पर पांच अगस्त को प्रर्दिशत होने वाली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का निर्माण किया है.

गीतकार-लेखक गुलजार द्वारा लिखित ‘लाइलाज’ गाने को संगीत भारद्वाज ने दिया है. ‘लाइलाज’ के लॉन्च कार्यक्रम में भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ”शाहरुख ने मुझे एक रात लगभग बारह-साढ़े बारह बजे के बीच फोन किया. उन्होंने फोन पर ही ये पूरा गीत गुनगुनाना शुरू कर दिया. फिर उन्होंने मुझे इसका अर्थ बताना शुरू किया….

भारद्वाज के मुताबिक, शाहरुख ने उनसे कहा, ”अगर यह गीत मेरे लिए लिखा गया होता तो और भी मजा आता.” उन्होंने कहा कि शाहरुख से गाने की तारीफ सुनना उनके लिए खुशी की बात है. कार्यक्रम में भारद्वाज के साथ आलिया और ‘डार्लिंग्स’ के अन्य कलाकार मौजूद थे, जिनमें शेफाली शाह, विजय वर्मा व रोशन मैथ्यू शामिल हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu