शाहरुख ने 58वें जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म ‘डंकी’ का टीजर किया जारी

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 58वें जन्मदिन पर आगामी फिल्म ‘डंकी’ का टीजर जारी किया और उन्होंने इस फिल्म को ”अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करने वाले साधारण लोगों की कहानी” बताया. शाहरुख खान ने इस फिल्म को जाने माने निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर बनाया है. अभिनेता ने फिल्म की पहली झलक का वीडियो बृहस्पतिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया, जिसे निर्माताओं ने ‘डंकी ड्रॉप 1’ का नाम दिया है.

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ”यह साधारण लोगों की कहानी है जो अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. यह कहानी दोस्ती, प्यार और एक साथ रहने की है ! एक दिल छू लेने वाले कहानीकार की दिल छू लेने वाली कहानी.” उन्होंने लिखा, ”इसका हिस्सा बनना मेरे लिये सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी हमारे साथ आएंगे.” तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर अभिनीत इस फिल्म को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है.

Related Articles

Back to top button