खराब फॉर्म से जूझ रही शेफाली आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय वनडे टीम से बाहर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 19 Nov 2024 12:45 PM
खराब फॉर्म से जूझ रही शेफाली आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय वनडे टीम से बाहर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: खराब फॉर्म से जूझ रही शीर्षक्रम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दिसंबर में आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये भारत की 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। बीस वर्ष की शेफाली ने इस साल छह मैचों में सिर्फ 108 रन बनाये और उनका सर्वोच्च स्कोर 33 रन रहा है।

उन्हें पिछले साल दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे श्रृंखला के दौरान बीच में ही बाहर कर दिया गया था लेकिन उन्होंने इस साल जून में बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी की। शेफाली ने जुलाई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाने के बाद से वनडे अर्धशतक नहीं लगाया है।

पिछले महीने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में 2 . 1 से हराने वाली टीम में शामिल रही उमा छेत्री, डी हेमलता, श्रेयांका पाटिल और सायली सतघारे को भी टीम में जगह नहीं मिली है । वहीं हरलीन देयोल, रिचा घोष, मिन्नू मनी , टिटास साधू और प्रिया पूनिया की वापसी हुई है ।

पहला वनडे ब्रिसबेन में पांच दिसंबर को और दूसरा आठ दिसंबर को खेला जायेगा जबकि तीसरा मैच पर्थ में 11 दिसंबर को होगा।

भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रिया पूनिया, जेमिमा रौड्रिग्स, हरलीन देयोल, यास्तिका भाटिया, रिचा घोष, तेजल हसाबनिस, दीप्ति शर्मा, मिन्नू मनी, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधू, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ंिसह ठाकुर, साइमा ठाकोर ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav