अमेरिका के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, पुलिस ने घृणा अपराध बताया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 15 May 2022 11:11 AM
अमेरिका के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, पुलिस ने घृणा अपराध बताया
ऑडियो सुनें

बफेलो (अमेरिका). सेना की वर्दी पहने 18 वर्षीय श्वेत युवक ने अमेरिका के बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में शनिवार को राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने इसे ‘नस्ली भावना से प्रेरित ंिहसक चरमपंथ’ करार दिया है. उन्होंने बताया कि हमलावर ने ढाल के तौर पर कवच धारण कर रखा था. उसने एक हेलमेट भी पहन रखा था, जिस पर लगे कैमरे से उसने घटना का सीधा प्रसारण किया. खबरों के मुताबिक, हमलावर ने टॉप्स फ्रेंडली मार्केट में ज्यादातर अश्वेत खरीदारों और कर्मचारियों को निशाना बनाया. कम से कम दो मिनट तक उसने स्ट्रींिमग मंच ‘ट्विच’ पर गोलीबारी का प्रसारण किया. हालांकि, इस मंच ने तुरंत ही उसका प्रसारण रोक दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news