सिंगापुर ने खाद्य विषाक्तता के बाद राष्ट्रीय भोजन कार्यक्रम निलंबित किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 20 Feb 2025 01:12 PM
सिंगापुर ने खाद्य विषाक्तता के बाद राष्ट्रीय भोजन कार्यक्रम निलंबित किया
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: सिंगापुर ने स्कूल ऑफ़ आर्ट्स (एसओटीए) में भोजन के कारण खाद्य विषाक्तता के मामले सामने के बाद बृहस्पतिवार को दो दिन पुरानी ‘राष्ट्रीय तैयारी पहल’ को अस्थायी रूप से रोक दिया जिसमें तैयार भोजन परोसना शामिल है।

सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए), शिक्षा मंत्रालय, एजेंसी फॉर इंटीग्रेटेड केयर और खाद्य आपूर्तिकर्ता एसएटीएस ने संयुक्त बयान में कहा “जब तक स्कूल ऑफ़ द आर्ट्स में खाद्य विषाक्तता के मामलों की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक सिंगापुर फूड रेजिलिएंस प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम को एहतियातन निलंबित किया जा रहा है।”

चैनल न्यूज एशिया ने बुधवार को पहली बार खाद्य विषाक्तता मामले की रिपोर्ट दी थी। इस भोजन को खाने के बाद 20 छात्रों में डायरिया और उल्टी जैसे लक्षण सामने आए। ये तैयार भोजन इस साल के ‘फूड रेजिलिएंस प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम’ के तहत 90 से अधिक स्कूलों के 1 लाख से अधिक छात्रों और शिक्षकों को वितरित किया जाना था।

एसओटीए के छात्रों को मंगलवार को “एक्सरसाइज एसजी रेडी” के तहत ये भोजन प्रदान किया गया था। यह अभ्यास “टोटल डिफेंस” पहल के तहत बिजली कटौती और खाद्य आपूर्ति में रुकावट जैसी आपातकालीन स्थितियों में तैयार रहने के लिए किया गया था। एसएफए, शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और एसएटीएस ने बुधवार को बताया कि प्रभावित छात्र स्कूल के उन छात्रों का लगभग 1% हिस्सा हैं जिन्होंने तैयार भोजन खाया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital