भारतीय मूल की उपन्यासकार मीरा चन्द को सिंगापुर का सर्वोच्च कला सम्मान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Dec 2023 04:11 PM
भारतीय मूल की उपन्यासकार मीरा चन्द को सिंगापुर का सर्वोच्च कला सम्मान
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: भारतीय मूल की 81 वर्षीय लेखिका मीरा चन्द को सिंगापुर के सबसे प्रतिष्ठित कला सम्मान ‘कल्चरल मेडल्यन’ से सम्मानित किया गया है।

वह सिंगापुर के उन तीन नागरिकों में शामिल हैं जिन्हें उनकी कलात्मक उत्कृष्टता और देश की कला व संस्कृति को समृद्ध बनाने में योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के मुताबिक, चंद के साथ ही उपन्यासकार सुचेन क्रिस्टिन लिम और मलय नर्तक उस्मान अब्दुल हमीद को मंगलवार को इस्ताना में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम ने पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस पुरस्कार के साथ ही प्रत्येक विजेता को 80,000 रुपये ंिसगापुरी डॉलर की राशि भी दी गयी। सिंगापुरी नागरिक चन्द के माता-पिता स्विस-भारतीय मूल के थे। वह 1997 में हो ंिमगफोंग के बाद अंग्रेजी भाषा की पहली महिला लेखिका हैं जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है।

प्रतिष्ठित उपन्यासकार चन्द को बहुसांस्कृतिक समाज के चित्रण के लिए जाना जाता है। उनकी रचना ‘द पेंटेड केज’ (1986) को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया था। चन्द की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनका जन्म लंदन में हुआ। उनकी मां स्विस मूल की थी और पिता भारतीय मूल थे। उनकी शिक्षा ब्रिटेन में हुई। वह 1962 में अपने भारतीय पति के साथ जापान गयीं।

वह 1971 में जापान से मुंबई आयीं और पांच साल भारत में रहीं जहां उन्होंने लेखन कार्य शुरू किया। पिछले साल 56 वर्षीय तमिल ंिहदू अरंिवद कुमारसामी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav