सिंगापुर की ठकराल कॉर्पोरेशन भारत में बनाएगी ड्रोन के कलपुर्जे

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 14 Aug 2025 03:39 PM
सिंगापुर की ठकराल कॉर्पोरेशन भारत में बनाएगी ड्रोन के कलपुर्जे
ऑडियो सुनें

सिंगापुर: सिंगापुर में सूचीबद्ध ठकराल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत में विनिर्माताओं को ड्रोन घटकों का उत्पादन एवं आपूर्ति करने के लिए अपनी व्यवसाय से व्यवसाय (बी2बी) इकाई भारत स्काईटेक का विस्तार कर रही है।

समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं कार्यकारी निदेशक इंद्रबेथल ंिसह ठकराल (बेथल) ने बुधवार को कहा, ‘‘ हमें दक्षिण एशिया के ड्रोन क्षेत्र में लगातार मजबूत संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। भारत स्काईटेक के माध्यम से, हम भारत के विनिर्माण परिवेश को सहयोग प्रदान कर रहे हैं और साथ ही बढ़ती क्षेत्रीय मांग का लाभ उठाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।’’

उन्होंने 30 जून 2025 को समाप्त इस वर्ष की पहली छमाही के लिए वित्तीय रिपोर्ट में कहा , ‘‘ स्काईलार्क ड्रोन्स में हमारा निवेश इसकी पूर्ति करता है, जिससे हमें प्रमुख उद्योगों में स्केलेबल एंटरप्राइज समाधानों तक पहुंच प्राप्त होती है।’’ इस वर्ष की शुरूआत में समूह ने नयी दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में भारत का पहला नेस्प्रेस्सो बुटीक (कॉफी) खोला था। इसके बाद ब्रांड को अमेजन इंडिया पर भी पेश किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital