गायक जुबिन गर्ग मौत मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा जमानत पर रिहा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Oct 2026 04:35 PM
गायक जुबिन गर्ग मौत मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा जमानत पर रिहा
ऑडियो सुनें

सिंगापुर में गायक जुबिन गर्ग की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से जुड़े मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा महंत को मंगलवार को असम के दिमा हसाओ जिले की जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। हाफलोंग उप-कारागार से बाहर आने पर अमृतप्रभा के परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने नौ अक्टूबर को अमृतप्रभा को 50,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों को पेश करने की शर्त पर जमानत दे दी थी।

अमृतप्रभा को जुबिन की मौत के मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एक अन्य आरोपी शेखर ज्योति गोस्वामी के साथ हाफलोंग उप-कारागार में रखा गया था। मामले के बाकी आरोपी तमुलपुर जेल में बंद हैं।
जुबिन की पिछले साल 19 सितंबर को ंिसगापुर में समुद्र में तैरते समय रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) के चौथे संस्करण में शामिल होने के लिए ंिसगापुर में थे।

अमृतप्रभा और शेखर ज्योति के अलावा एनईआईएफ के मुख्य आयोजक श्यामकानू महंत, गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा, उनके रिश्ते के भाई और अब निलंबित हो चुके असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग और दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) नदेश्वर बोरा और प्रबीन बैश्य भी इस मामले में आरोपी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav