तमिलनाडु: अवैध रूप से घुसे छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Sep 2024 08:26 PM
तमिलनाडु: अवैध रूप से घुसे छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

तिरुप्पुर. तमिलनाडु के तिरुप्पुर से देश में कथित तौर पर अवैध रूप से घुसे छह बांग्लादेशी युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पल्लदम जाने वाली बस में सवार होने वाले थे, उस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

त्वरित कार्रवाई बल के जवानों सहित पुलिस दल ने संदेह के आधार पर युवकों को रोका और उनसे आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मांगे, जो वे नहीं दिखा सके. पुलिस दल को पूछताछ में पता चला कि ये छह लोग दो सप्ताह पहले बांग्लादेश से आए थे और उन्हें मुदालिपलायम में स्थित एक कंपनी ने वापस भेज दिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे तिरुप्पुर से पल्लदम जाने के लिए बस में सवार होने वाले थे, ताकि किसी दूसरी कंपनी में काम की तलाश कर सकें. इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान थानवीर (39), राशिब गवुन (43), मोहम्मद असलम (40), मोहम्मद अल इस्लाम (37), मोहम्मद राहुल अमीन (30) और शमुन शेख (38) के रूप में हुई है और ये सभी बांग्लादेश के नारायणगंज के रहने वाले हैं.
सत्यापन अभियान के दौरान, तिरुपुर दक्षिण पुलिस और आरएएफ ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की. आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu