नेपाल में बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 29 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Mar 2023 06:56 PM
नेपाल में बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत, 29 घायल
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल के सिंधुली जिले में रविवार को एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने से उसमें सवार दो महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि ओखलढुंगा से काठमांडू जा रही बस मिड-हिल राजमार्ग के निकट फिक्कल ग्रामीण नगर पालिका-4 में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में 34 यात्री सवार थे.

पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी दाहाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद बस पहाड़ी से टकरा गई. उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को खुरकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से पांच को इलाज के लिए हवाई मार्ग से काठमांडू लाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि बस चालक फरार है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu