‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज टलने के बाद अपनी निजी संपत्ति बेच दी : कंगना रनौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Sep 2024 10:41 PM
‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज टलने के बाद अपनी निजी संपत्ति बेच दी : कंगना रनौत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कहा कि सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलने में देरी के कारण उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज टलने के बाद उन्हें मुंबई में अपनी संपत्ति बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस महीने की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कंगना ने मुंबई के बांद्रा में पाली हिल स्थित अपना बंगला 32 करोड़ रुपये में बेच दिया. कंगना ने 2017 में यह संपत्ति 20.7 करोड़ रुपये में खरीदी थी.

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली रनौत ने न्यूज 18 चैनल के कार्यक्रम चौपाल में कहा, “मैंने इस फिल्म के लिए अपनी निजी संपत्ति दांव पर लगा दी थी. ये सिनेमाघरों में दिखाई जानी थी लेकिन अब यह रिलीज नहीं हो रही है. इसलिए संपत्ति ही है, जिसे मुश्किल समय में बेचा जा सकता है.” रनौत की राजनीतिक फिल्म ‘इमरजेंसी’ छह सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इसे मंजूरी नहीं दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu