दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान देश के दक्षिणी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 29 May 2025 02:53 PM
दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान देश के दक्षिणी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

सियोल: दक्षिण कोरियाई नौसेना का एक विमान बृहस्पतिवार को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चालक दल के चार सदस्य सवार थे जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई तथा अन्य की तलाश में आपातकालीन कर्मी जुटे हुए हैं। नौसना ने यह जानकारी दी।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि पी-3सी गश्ती विमान दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग स्थित अपने बेस से दोपहर एक बजकर 43 मिनट पर रवाना हुआ था, लेकिन अज्ञात कारण से यह जमीन पर गिर गया।
खोज प्रयासों की निगरानी कर रहे नौसेना अधिकारी चो यंग-सांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आपातकालीन र्किमयों को चालक दल के दो सदस्यों के शव मिले हैं और वे उन्हें पास के अस्पताल में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। वे अन्य दो सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि उसने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक कार्यबल का गठन किया है और पी-3 की सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। दुर्घटनास्थल पर किसी नागरिक के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

पोहांग स्थित एक आपातकालीन कार्यालय ने बताया कि स्थानीय निवासियों से एक उड़ती हुई वस्तु के गिरने और धमाके की आवाज की सूचना मिलने के बाद मौके पर बचावर्किमयों और दमकल गाड़ियों को भेजा गया था।
‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने दुर्घटना की तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिसमें दमकल कर्मी और पानी का एक ट्रक दुर्घटनास्थल के पास आग बुझाते हुए दिखाई दे रहे थे। दुर्घटनास्थल पर आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थी।

दिसंबर में दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘जेजू एयर’ का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार 181 लोगों में से दो को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। यह दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital