श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 28 Mar 2024 12:51 PM
श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात की…
ऑडियो सुनें

कोलंबो: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्रीलंका की राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्द्धने को लगातार सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बचाने के लिए बींिजग खड़ा रहेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में कहा कि चीन और श्रीलंका ने बुधवार को बींिजग के ग्रेट हॉल में शी और गुणावर्द्धने के बीच एक बैठक के दौरान दोस्ती, शांति, आपसी सम्मान और किसी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने के अंतरराष्ट्रीय सिद्धांत के तहत कामकाज जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

बयान के अनुसार, ‘‘चीन के राष्ट्रपति ने श्रीलंका की राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक प्रगति के प्रयासों में चीन के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन हमेशा श्रीलंका की स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए खड़ा रहेगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav