प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 23 Aug 2024 12:03 PM
प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाया है। इस घटना के बाद कांग्रेस के छत्‍तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।

सचिन पायलट दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि पायलट शाम 3 बजे रायपुर जेल जाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वह पार्टी की रणनीति और आगे की योजना पर चर्चा करेंगे।

विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी के बाद कार्टून से मुखर भाजपा

इधर, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने कार्टून जारी कर चुटकी ली है। भाजपा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यूं कोई बेवफा नहीं होता…शीर्षक देकर कार्टून जारी किया है। इसमें बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से विधायकों की मुलाकात को दिखाया गया है।

पोस्टर में जेल में बंद दो महिलाएं और एक पुरुष दिख रहा है। तीन लोग जेल से बाहर हैं, जो मिलने पहुंचे हैं। जेल में बंद महिलाओं को नूरा और मौम्या नाम दिया गया है। महिलाएं अंगुली से इशारा करती हुई मुलाकात करने पहुंचे लोगों से कह रही हैं कि हमारे लिए भी थोड़ा प्रदर्शन कर लो, हम भी तुम्हारे ही लोग हैं।

बताते चलें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में केंद्रीय जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से मंगलवार को मिलने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल और लालजीत सिंह राठिया पहुंचे थे। विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस आक्रामक है।

आज राजभवन जाएंगे कांग्रेसी

कांग्रेस ने शुक्रवार को राजभवन मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने तथा शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी का विरोध करने का निर्णय लिया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बौखलाहट में भाजपा कार्टून जारी कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav