तटीय जिलों में पुराना गौरव हासिल करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करें : डी के शिवकुमार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Jan 2024 02:05 PM
तटीय जिलों में पुराना गौरव हासिल करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करें : डी के शिवकुमार
ऑडियो सुनें

मंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से तटीय जिलों में कांग्रेस को मजबूत करने का आग्रह किया है ताकि पार्टी अपना पुराना गौरव पुन:हासिल कर सके। बुधवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने के उद्देश्य से पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन अगले महीने मंगलुरु में होगा।

दक्षिण कन्नड़ और उडुपी की जिला इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
शिवकुमार ने कहा कि अधिक संख्या में युवाओं को शामिल कर पार्टी को बूथ स्तर पर सक्रिय किया जाना चाहिए और लोगों को राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई गारंटी के लाभों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर नेताओं से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डीके जिले के सुलिया ब्लॉक में पार्टी में व्याप्त मतभेदों को नेताओं के बीच सुलझाया जाना चाहिए। बाद में कर्नाटक राज्य सुन्नी युवजन संघ (एसवाईएस) के वार्षिक सम्मेलन में शिवकुमार ने कहा कि सिद्धरमैया के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन में उठाए गए हिजाब सहित विवादास्पद मुद्दों पर टिप्पणी किए बिना उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। इससे पहले, पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि हिजाब मुद्दा और संबंधित धार्मिक मामले अदालत के समक्ष विचाराधीन हैं और सभी धर्मों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए इसे कानून और संविधान के ढांचे के भीतर सुलझाना चाहिए।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav