मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कड़ा निर्देश: गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाये…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 20 Dec 2022 06:09 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कड़ा निर्देश: गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाये…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में रंग-रोगन के कार्य के लिए गोबर पेंट का ही उपयोग ही अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्यवाही।

मुख्यमंत्री ने पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जाने पर नाराजगी जतायी है। श्री बघेल ने कहा, गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav