तमंचा दिखा कर छात्रा के साथ की गयी छेड़छाड़, एक आरोपी हिरासत में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 24 Sep 2024 02:05 PM
तमंचा दिखा कर छात्रा के साथ की गयी छेड़छाड़, एक आरोपी हिरासत में
ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले के चौक थाना क्षेत्र में एक र्निसंग कालेज में ठेकेदार ने अपने साथी के साथ मिलकर तमंचे के बल पर एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित र्निसंग कालेज में टाइल्स लगाने का काम करने वाले सुरेश कुमार (35) ने अपने साथी अनमोल के साथ मिलकर जलालाबाद थानाक्षेत्र की एक छात्रा को सोमवार को शौचालय में पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की।

एएसपी ने बताया कि जब छात्रा ने विरोध करते हुए चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबाकर उसके ऊपर तमंचा तान दिया लेकिन छात्रा ने साहस दिखाकर अपने आप को बचाने के लिए आरोपी सुरेश कुमार के हाथ में काट लिया और चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर र्निसंग कालेज के कर्मी और अन्य छात्राएं मौके पर पहुंच गईं। कुमार ने बताया कि कर्मी और छात्राओं को देख सुरेश कुमार एवं उसका साथी अनमोल वहां से भागने लगे, लेकिन सभी ने मिलकर सुरेश कुमार को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav