फिरौती के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रचने वाला छात्र और उसके दो साथी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Oct 2024 02:56 PM
फिरौती के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रचने वाला छात्र और उसके दो साथी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में परिजन से रुपये ऐंठने के लिए अपने ही अपहरण का नाटक करने और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले एक छात्र और उसके साथियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बुधवार को बताया कि कटरा कस्बे में रहने वाला बीबीए का छात्र संजीव त्यागी (22) गत सोमवार को बरेली से अपना अंकपत्र लेने की बात कह कर घर से निकला था लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि छात्र की मां के व्हाट्सएप नंबर पर देर रात एक फोन आया जिसमें कहा गया कि तुम्हारे बेटे का अपहरण हो गया है और अगर दो लाख रुपए फिरौती के रूप में नहीं दिये तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद उनके आदेश पर एक दल गठित किया गया और संजीव के परिजन बहगुल नदी के पास बताए गये स्थान पर फिरौती की रकम लेकर पहुंचे। इस दौरान फिरौती की रकम लेने के लिये संजीव के साथी मंगेश कुमार और गुरुसान ंिसह पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में यह खुलासा किया है कि वे संजीव के दोस्त हैं और उसने खुद अपने अपहरण का नाटक रचा था। संजीव फिरौती के नाम पर मिलने वाली रकम से अपनी जरूरतें पूरी करना चाहता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में मंगेश और गुरुसान के साथ संजीव को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav