रविवार 23 नवंबर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

-: आपका राशिफल :-

मेष:- मानसिक द्वन्द बना रहेगा. कार्य विशेष की चिंता रहेगी. कार्यक्षेत्र में ​स्थिति अनुकूल रहेगी. कानूनी मामले से बचें. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

वृषभ:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. वाद विवाद से कार्य हानि होगी. आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी. आयात निर्यात के व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा.

मिथुन:- स्वजन सहयोग मिलेगा. चली आ रही समस्या से मु​​क्ति मिलेगी. आ​​र्थिक ​​स्थिति ठीक रहेगी. कार्यक्षेत्र में मन लगेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा.

कर्क:- राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. कार्यविशेष में अनुकूल सफलता मिलेगी. व्यवसाय में धन लाभ होगा. विरोधी से बचें.

सिंह:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. सहोदरों का सहयोग मिलेगा. विरोधी से सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

कन्या:- दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी. कार्य क्षेत्र में नई परेशानी में उलझ सकते हैं. अर्थ प्रा​​प्ति संभव है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

तुला:- मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. समाज में मान सम्मान बना रहेगा. नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है. व्यावसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें.

वृश्चिक:- मन में आशा का संचार होगा. नौकरी प्रा​​िप्त का अवसर मिल सकता है. आ​​िर्थक ​स्थिति सुखद रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में शांति रहेगी.

धनु:- भावनात्मक रुप से संवेदनशील रहेंगे. अनुकूल समाचार से हर्ष होगा. मित्रों का समागम रहेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

मकर:- पूर्व नियोजित कार्य में अवरोध आएंगे. सहोदरों से वाद विवाद हो सकता है. आ​​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यावसायिक धन लाभ से संतुष्ट रहेंगे.

कुंभ:-  भाग्य सहायक रहेगा. मनोकामना पूर्ति का अवसर मिलेगा. अटके धन की प्राप्ति होगी. विवाह प्रस्ताव आ सकता है. व्यवसाय में धन लाभ होगा.

मीन:- राजनैतिक जान पहचान का लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा. धन उधार देने से बचें व्यवसाय में लाभ कम होगा. चोट चपेट संभव है.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 03 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 09 प्रविष्टे, 02 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी 21.22 तक उपरांत पंचमी, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 21.53 तक उपरांत उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, शूल योग 12.36 तक उपरांत गंड योग, व​णिज करण 08.23 तक उपरांत वि​​ष्टि (भद्रा) करण, चन्द्रमा मकर राशि में 28.24 बजे. शुभांक 6

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष ग्रह गोचर आपके अनुकूल रहेंगे. पूरा वर्ष आनन्दमय व्यतीत होगा. आ​​िर्थक ​​िस्थति अनुकूल रहेगी. भोग विलास, मनोरजंन आदि साधनों पर व्यय होगा. स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा. विदेश यात्रा हो सकती है. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग,​शिक्षा,समाज कल्याण विभाग, विदेश सेवा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को शुभ परिणाम मिलेंेगे. स्वर्णाभूषण, सौन्दर्य प्रसाधन, किराना आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा. लोकप्रियता में वृदि्ध होगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- वैनायकी चतुर्थी व्रत, हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:- प्रात:07.30 से 09.00 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button