राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंचा हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराया, शाहबाज ने झटके तीन विकेट

चेन्नई. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शाहबाज अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 सीजन के फाइनल में पहुंच गई है। हैदराबाद का सामना रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। केकेआर ने हैदराबाद को क्वालिफायर-1 मैच में हराया था और एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन हैदराबाद ने खराब शुरुआत से उबरते हुए हेनरिच क्लासेन के 34 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम की लय गड़बड़ा गई। ध्रुव जुरैल ने हालांकि अर्धशतक जड़कर टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जरूरी रन रेट इतना ज्यादा था कि जुरैल की कोशिश भी काम नहीं आ सकी। राजस्थान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। हैदराबाद के लिए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे स्पिनर शाहबाज अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शाहबाज ने तीन विकेट लिए और राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button