सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Mar 2024 09:13 PM
सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
ऑडियो सुनें

दुबई. पिछले तीन महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटे हैं. आईपीएल के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस के लिये वापसी करने जा रहे सूर्यकुमार के 861 अंक है जबकि दूसरे स्थान पर 802 अंक लेकर फिल साल्ट हैं.  सूर्यकुमार ने दिसंबर में खेल र्हिनया की सर्जरी के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है.

वहीं आयरलैंड के खिलाफ 2 . 1 से मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद खान ने शीर्ष दस में वापसी की है . वह चार पायदान की छलांग लगाकर नौवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए . उन्होंने श्रृंखला में तीन मैचों में आठ विकेट लिये. अफगानिस्तान के नवीन उल हक दो पायदान चढकर 55वें स्थान पर है . आयरलैंड के जोश लिटिल सात पायदान चढकर 39वें, मार्क एडेयर दो पायदान चढकर 56वें और बैरी मैकार्थी 15 पायदान चढकर 77वें स्थान पर हैं. टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर बने हुए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu