ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भारत की अगुआई करेंगे सूर्यकुमार यादव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 10:18 PM
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टी20 श्रृंखला में भारत की अगुआई करेंगे सूर्यकुमार यादव
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से होने वाली पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. भारत को हराकर विश्व एकदिवसीय चैंपियन बने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ मेजबान टीम के उप कप्तान होंगे.

भारत ने विश्व कप टीम में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला के लिए चुना है जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, इशान किशन और सूर्यकुमार शामिल हैं. श्रेयस अय्यर हालांकि रायपुर और बेंगलुरू में होने वाले अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे और वह गायकवाड़ की जगह उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे.

टीम इस प्रकार है:
सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और मुकेश कुमार.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu