स्वियातेक ने पोलैंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, ब्रिटेन ने जर्मनी को बाहर किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Nov 2024 11:48 AM
स्वियातेक ने पोलैंड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, ब्रिटेन ने जर्मनी को बाहर किया
ऑडियो सुनें

मलागा: पोलैंड की इगा स्वियातेक ने स्पेन की पाउला बडोसा को हराकर अपने देश को बिली जीन किंग कप फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया जबकि ब्रिटेन ने जर्मनी को बाहर का रास्ता दिखाया।

दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी स्वियातेक ने इनडोर हार्डकोर्ट पर विश्व की 12वें नंबर की खिलाड़ी बडोसा को 6-3, 6-7 (7), 6-1 से हराकर पोलैंड की अंतिम आठ में जगह पक्की की जहां उसका सामना चेक गणराज्य से होगा।

इससे पहले पोलैंड की मेग्डा लिनेट ने स्पेन की सारा सोरिब्स को 7-6 (8), 2-6, 6-4 से हराया था। इस तरह से मेजबान स्पेन टूर्नामेंट से बाहर हो गया। एक अन्य मुकाबले में ब्रिटेन की खिलाड़ियों ने जर्मनी की खिलाड़ियों पर दबदबे वाली जीत दर्ज की।

एम्मा रादुकानु ने जूल नीमियर को 6-4, 6-4 से पराजित करके ब्रिटेन को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद केटी बौल्टर ने लॉरा सीगमुंड को 6-1, 6-2 से हराकर ब्रिटेन की जीत सुनिश्चित की। क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन का मुकाबला मौजूदा चैंपियन कनाडा से होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav