ताहिरा कश्यप खुराना की ‘शर्माजी की बेटी’ का प्रीमियर 28 जून को प्राइम वीडियो पर..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Jun 2024 11:56 AM
ताहिरा कश्यप खुराना की ‘शर्माजी की बेटी’ का प्रीमियर 28 जून को प्राइम वीडियो पर..
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: जीवन के पहलुओं पर आधारित हास्य फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का वैश्विक प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 28 जून को होगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन ताहिरा कश्यप खुराना ने किया है।

यह महिला सशक्तीकरण और स्त्रियों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रासंगिक विषयों को दर्शाती है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामि खेर मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही वंशिका तापड़िया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन डबास भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं।

‘प्राइम वीडियो इंडिया’ के ‘कंटेंट लाइसेंंिसग’ निदेशक मनीष मेंघानी ने कहा कि ‘शर्माजी की बेटी’ दिल को छू लेने वाली और भरोसेमंद फिल्म है। मेंघानी ने एक बयान में कहा, “हम 28 जून को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में इस दिल को छू लेने वाली फिल्म का विशेष प्रीमियर करने के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav