जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म करने का एकमात्र तरीका पाकिस्तान से बातचीत : फारूक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jun 2024 07:49 PM
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म करने का एकमात्र तरीका पाकिस्तान से बातचीत : फारूक
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद उस समय तक खत्म नहीं होगा, जब तक पाकिस्तान से बातचीत नहीं की जाती. अब्दुल्ला की यह टिप्पणी जम्मू में पिछले तीन दिन में हुए तीन आतंकवादी हमलों के बाद आई है.

फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि जब तक दोनों देशों (भारत एवं पाकिस्तान) के बीच समझ नहीं बनती, आतंकवाद खत्म नहीं होगा. आतंकवाद जारी रहेगा और हमें इसका सामना करना होगा. दुखद बात यह है कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं… और यह दुर्भाग्यपूर्ण है.” जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक हम नहीं जगेंगे और इसका समाधान नहीं निकालेंगे, निर्दोष लोगों की जान जाती रहेगी.

विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस टिप्पणी का जिक्र करते हुए कि भारत सीमाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करेगा, अब्दुल्ला ने कहा कि “बातचीत” ही आगे बढ.ने का एकमात्र तरीका है. उन्होंने कहा, “विदेश मंत्री ने कल खुद कहा कि चीन के साथ हमें बातचीत करनी होगी और पहली बार उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया. मुझे उम्मीद है कि वह इसे जारी रखेंगे और इसका हल निकालेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu