अवैध स्ट्रीमिंग मामले में तमन्ना भाटिया को पुलिस ने किया तलब…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Apr 2024 01:56 PM
अवैध स्ट्रीमिंग मामले में तमन्ना भाटिया को पुलिस ने किया तलब…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को पुलिस ने तलब किया है। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने उन्हें 29 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। खबर है कि IPL यानी इंडियन प्रीमियर लीग के मैच की अवैध स्ट्रीमिंग मामले में भाटिया से पूछताछ की जानी है।

इससे पहले अभिनेता संजय दत्त को भी तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख की मांग की थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, Fairplay App पर आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग के कथित तौर पर प्रचार के चलते भाटिया से सवाल पूछे जाएंगे।

उन्हें गवाह के तौर पर तलब किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह ऐप महादेव ऑनलाइन गेमिंग एंड बेटिंग ऐप की सहायक ऐप है। इस संबंध में एक्टर संजय दत्त को 23 अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन वह तब पेश नहीं हुए।

खबर है कि उन्होंने बयान देने के लिए नई तारीख की मांग की थी और कहा था कि वह उस तारीख पर भारत में नहीं थे। महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से पहले ही सिंगर बादशाह और दत्त, जैकलीन फर्नांडिज के मैनेजर्स के बयान दर्ज कर चुकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav