तमिल सभ्यता महान है : धर्मेंद्र प्रधान

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 14 Jan 2026 02:04 PM
तमिल सभ्यता महान है : धर्मेंद्र प्रधान
ऑडियो सुनें

चेन्नई: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को तमिल सभ्यता को महान सभ्यता करार देते हुए इसकी सराहना की और कहा कि फसल से जुड़ा पोंगल उत्सव देश भर में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। प्रधान ने बुधवार को यहां मद्रास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ पोंगल के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित लोगों को तमिल में संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘हमारे देश के कई हिस्सों में, हमारे देश के सभी नागरिक अलग-अलग नामों से आज फसल का त्योहार, स्थिरता का त्योहार, हमारी कृषि पृष्ठभूमि का त्योहार मनाते हैं।’’ उन्होंने आईआईटी मद्रास में अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के असम में इसे बिहू के नाम से जाना जाता है, पंजाब में इसे लोहड़ी के नाम से जाना जाता है, गुजरात और महाराष्ट्र में, भारत के पश्चिमी भाग में इसे ‘उत्तरायण’ कहा जाता है और मेरे क्षेत्र पूर्वी भाग में इसे ‘मकर संक्रांति’ कहा जाता है। आज पूरा दक्षिण भारत पोंगल मना रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी के साथ इस खुशी के पल को साझा करके मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, पोंगालो पोंगल!! मैं इस दिन को हमेशा याद रखूंगा। मैं पोंगल के बारे में जानता हूं, पढ़ता हूं और मुझे पोंगल खाना भी पसंद है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital