तीजा पोला तिहार: मुख्यमंत्री निवास में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 02 Sep 2024 01:17 PM
तीजा पोला तिहार: मुख्यमंत्री निवास में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां, यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।

तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं।

यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है। जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर ,कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, चटनी २ प्रकार, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी, अचार, पापड़, सलाद की व्यवस्था की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav