बिहार में तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 07 Jun 2025 02:00 PM
बिहार में तेजस्वी यादव के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के काफिले की दो गाड़ियों को शुक्रवार देर रात को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में राजद नेता बाल-बाल बच गए लेकिन तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रक से उस गाड़ी को टक्कर नहीं लगी जिसमें राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष यादव सवार थे। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है जब यादव का काफिला गोरौल के पास पटना-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चाय पीने के लिए रुका था।

अधिकारी ने बताया कि वे मधेपुरा से पटना लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यादव को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायल र्किमयों का हालचाल जाना।’’ अस्पताल में यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘दुर्घटना उस समय हुई जब हम मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। हम गोरौल के पास चाय पीने के लिए रुके थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने मेरे काफिले की दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मैंने जिला पुलिस और प्रशासन को तुरंत सूचित किया।

दुर्घटना मेरे वाहन से सिर्फ पांच फुट की दूरी पर हुई।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। यादव ने कहा, ‘‘यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘काफिले में शामिल दो सुरक्षाकर्मी और जिला पुलिस का एक जवान घायल हो गए। घायल हुए तीन पुलिसर्किमयों में से दो को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है और एक का इलाज हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल सुरक्षाकर्मी ‘‘अब खतरे से बाहर हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital