जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी की हत्या की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 May 2022 12:09 PM
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी की हत्या  की
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने शुक्रवार को सुबह जिले के गुडूरा इलाके में कांस्टेबल रेयाज अहमद ठाकोर के घर पर उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि ठाकोर को शहर में स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।

यह पिछले 24 घंटे में आतंकवादियों का दूसरा हमला है। इससे पहले, बडगाम जिले के चडूरा में बृहस्पतिवार को एक कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी की आतंकवादियों ने दफ्तर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav