थरूर को भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए: उदित राज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 07:52 PM
थरूर को भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए: उदित राज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता उदित राज ने अपनी पार्टी के सांसद शशि थरूर के एक ताजा बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशना साधा और कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए. पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष की पृष्ठभूमि में भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश गए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थरूर ने पनामा में कहा कि हाल के वर्षों में जो बदलाव आया है वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ेगी.

उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि सितंबर 2016 में उरी हमले के बाद भारत ने आतंकी ठिकानों पर ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा को पार किया. थरूर के बयान को लेकर उदित राज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”प्रिय शशि थरूर, अफसोस! मैं प्रधानमंत्री मोदी से इसकी पहल कर सकता हूं कि वह आपको भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर दें, यहां तक ??कि भारत लौटने से पहले आपको विदेश मंत्री भी घोषित कर दें.”

उन्होंने कहा, ”आप यह कहकर कांग्रेस के ्स्विवणम इतिहास को कैसे बदनाम कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले भारत ने कभी भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं की. 1965 में भारतीय सेना ने कई स्थानों पर पाकिस्तान में प्रवेश किया, जिसने लाहौर सेक्टर में पाकिस्तानियों को पूरी तरह से चौंका दिया.” पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान कई ‘र्सिजकल स्ट्राइक’ की गईं, लेकिन इसको राजनीतिक रूप से भुनाने के लिए ढोल नहीं पीटा गया. उदित राज ने कहा, ”जिस पार्टी ने आपको इतना कुछ दिया उसके प्रति आप इतने बेईमान कैसे हो सकते हैं?” उन्होंने पहले भी कुछ मौकों पर थरूर को निशाने पर लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu