नृत्य नाटिका ‘कृष्णा’ का 48वां सत्र 23 अगस्त से…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Aug 2024 11:35 AM
नृत्य नाटिका ‘कृष्णा’ का 48वां सत्र 23 अगस्त से…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: श्रीराम भारतीय कला केंद्र (एसबीकेके) के मंच पर 23 अगस्त से भगवान कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिका ‘कृष्णा’ का 48वां संस्करण प्रस्तुत किया जाएगा। एसबीकेके की उपाध्यक्ष शोभा दीपक ंिसह द्वारा निर्देशित यह नृत्य नाटिका भगवान कृष्ण के बचपन की चंचल हरकतों से लेकर उनके गहन ज्ञान तक, मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलक दिखाती है।

इस नृत्य नाटिका में देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकार आकर्षक नृत्य प्रदर्शनों के माध्यम से कृष्ण का प्रकृति के साथ प्रेम, उनकी करुणा और जीवन के विविध पहलुओं को दिखाने का प्रयास करेंगे। ंिसह ने एक बयान में कहा, ‘‘कृष्णा’ भगवान कृष्ण की शाश्वत सोच का एक जीवंत प्रमाण है।

आकर्षक कहानी और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से हम उनके जीवन की यात्रा को मंच पर लाते हैं। नृत्य, संगीत और दृश्यों का सांमजस्य एक ऐसी दुनिया बनाता है जहां दिव्य और मानवीय तालमेल दिखाई देता है।’’ इस नृत्य नाटिका में भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर महाकाव्य महाभारत में उनकी भूमिका तक के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने के लिए मयूरभंज छऊ, कथक, कलारीपयट्टू जैसे पारंपरिक भारतीय नृत्य रूपों और मार्शल आर्ट का उपयोग किया गया है। इस प्रस्तुति में भारतीय शास्त्रीय नृत्यकला को अत्याधुनिक तकनीक, एलईडी वाल, जटिल ंिकतु आकर्षक सेट और भव्य वेशभूषा के साथ पेश किया जाएगा। नृत्य नाटिका का समापन 26 अगस्त को होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav