छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 28 May 2025 01:42 PM
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात की कोतवाली पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रंिवद्र के रूप में हुई है, जिसने 27 मई को अपने गांव की छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधकारी (सीओ) विकास प्रताप ंिसह चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिवार द्वारा खुर्जा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रंिवद्र के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीओ ने कहा कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक ग्रामीण के ट्यूबवेल के पास सो रहा है। जब पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची, तो आरोपी रंिवद्र ने पुलिस पर गोली चला दी।

चौहान ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। नाबालिग पीड़िता का फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital