हर पीड़ित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय?

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 17 Apr 2025 02:28 PM
हर पीड़ित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय?
ऑडियो सुनें

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 125 से अधिक पीड़ितों से ‘जनता दरबार’ के तहत मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

एक बयान के मुताबिक, जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, सड़क निर्माण समेत अनेक मामलों को लेकर प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को दिए गए। उन्होंने आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाकर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय है।
जनता दरबार में चंदौली से आए दो युवकों को मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग वॉंिकग स्टिक भी दी।
आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुबह 10 बजे से कार्यालय में बैठें और जनशिकायतें सुनें। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिकायतों का समाधान जनपद स्तर पर ही कराया जाए और जो समस्याएं शासन स्तर की हों, उन्हें ही यहां भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्य सचिव मनोज कुमार ंिसह, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल, प्रमुख सचिव (गृह/मुख्यमंत्री) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार समेत कई आलाधिकारी मौजूद थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital