महतारी वंदन योजना की राशि कल होगी ट्रांसफर, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Mar 2024 04:13 PM
महतारी वंदन योजना की राशि कल होगी ट्रांसफर, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज किसान महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने संबोधन में कहा, कि बीजेपी सरकार में किसान हित में कई काम किए गए हैं।

ढाई महीने में हमने कई बड़े काम किए। पहले कैबिनेट में 18 लाख गरीब के मकान दिए। सीएम साय ने कहा, कि महतारी वंदन योजना कल लॉन्च होगी। पीएम मोदी इस योजना को कल लॉन्च करेंगे। कल 2 बजे महतारी वंदन का पैसा मिलेगा। पीएम मोदी 1 महीने की राशि ट्रांसफर करेंगे। 14.72 लाख किसान को अंतर की राशि देंगे। वहीं, 12 तारीख को 13 हजार करोड़ से ज्यादा राशि एकमुस्त देंगे।

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav