नाले में गिरे कांस्टेबल का शव बरामद…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 13 Aug 2025 01:57 PM
नाले में गिरे कांस्टेबल का शव बरामद…
ऑडियो सुनें

मुरादाबाद: मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस कांस्टेबल के नाले में गिरने की घटना के एक दिन बाद बुधवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद निवासी कांस्टेबल मोनू कुमार (32) डिलारी थाने में तैनात था।

उसके अनुसार, कुमार मंगलवार शाम रामगंगा नदी के पास गश्त पर था और कुछ मछुआरों को उफान पर आए इस नाले में मछली पकड़ता देख उन्हें खतरे के बारे में आगाह करने लगा। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया और तेज प्रवाह के साथ बह गया।

सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश ंिसह ने, ‘‘बुधवार सुबह कुमार का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital