मुख्यमंत्री ने राजग नेताओं से प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 28 Apr 2025 02:01 PM
मुख्यमंत्री ने राजग नेताओं से प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया
ऑडियो सुनें

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेताओं से दो मई को अमरावती में निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत राजग सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने राजग नेताओं के साथ फोन पर बातचीत में उन्हें दो मई को प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अमरावती शहर ‘तेलुगु लोगों का स्वाभिमान’ है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ह्लमुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दो मई को अमरावती में निर्माण कार्यों की फिर से शुरूआत करने के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत करने और जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया।ह्व मुख्यमंत्री के अनुसार, लोगों को गर्व करने के लिए एक राजधानी की आवश्यकता है, ठीक उसी तरह जैसे एक परिवार के रहने के लिए एक अच्छे घर की आवश्यकता होती है।

तेदेपा सुप्रीमो ने कहा कि दक्षिणी राज्य को हैदराबाद (तेलंगाना), बेंगलुरु (कर्नाटक) और चेन्नई (तमिलनाडु) जैसे राजधानी शहरों की भी आवश्यकता है, जो क्रमश? इन राज्यों की आय में 70 प्रतिशत का योगदान देते हैं।

नायडू ने कहा, ह्लहम अमरावती का निर्माण इस धारणा के साथ कर रहे हैं कि एक अच्छा शहर पर्याप्त आय में योगदान देगा। अमरावती राज्य की आत्मा है। उन्होंने इसके अलावा कहा कि विकेंद्रीकरण राजग सरकार का मंत्र है, जिस कारण 2014 से उत्तरी आंध्र और रायलसीमा जिलों में केंद्र सरकार के शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना हुई।
मुख्यमंत्री ने नेताओं को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए होने वाली सभा में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital